कलवारी, बस्तीः (दिलीप श्रीवास्तव) किसानों के खून पसीने से पैदा की गयी फसल खराब कांटे से तोली जा रही है। रामराज में ये हाल है, खराब कांटा किसानों की आय दोगुनी कर रहा है या हाकिमों की यह तां जांच के बाद ही पता चलेगा। किसान सहकारी समिति कलवारी में सचिव की व्यवस्था का ये नजारा हैरान करने वाला है। शनिवार को केन्द्र पर निरीक्षण करने पंहुचे समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चैधरी के सामने ही खराब कांटे से तौल होता मिला। इलेक्ट्रानिक कांटे के खराब होने की जानकारी तब हुई जब सचिव से फोन पर बात किया गया। बातचीत में सचिव विचित्रमणि वर्मा ने बताया कि दोनो इलेक्ट्रानिक कांटे खराब हो गये है। कांटा बनाने वाले मकेनिक को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा इसलिए वे उसे साथ लाने के लिए मंडी परिषद आये हुए है।
बात चीत में जब उनसे तौल के बारे में बात किया तो उन्होने बताया कि घर के लोग तथा चैकीदार समिति पर मौजूद है। जिस समय सचिव कांटा खराब होने की बात बता रहे थे उसी समय उनके लोगो द्वारा तौल किया जा रहा है। किसानो से इससे ज्यादा भद्दा मजाक और क्या हो सकता है कि सचिव काटां बनवाने के लिए मैकेनिक के पास गया हो और उसी समय उसके लोगो द्वारा किसान के गेंहूँ का तौल कराया जा रहा है।