समाजसेवी मो. अकरम ने बांटे हजारों मास्क


बस्तीः (जीशान हैदर रिज़वी) कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में है। इसका असर व्यापक न हो इसे रोकने के लिये एहतियात के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला सेनेटाइजर और मास्क बाजारों से गायब है। वायरस का प्रभाव बढ़ा तो कालाबाजारियों की इस पर नजर पड़ी और दोनो चीजें मुंह मागं दामों पर बेंची जाने लगी। समाजसेवी एवं खैर ट्रस्ट के मुतवल्ली मो. अकरम ने काठमाण्डू से मंगवाकर हजारों मास्क बांटा। एक दिन पहले उन्होने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर दी। बेगम खैर गर्ल्स इण्टर तथा कम्पनी बाग चौराहे पर बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबन्धक एवं खैर ट्रस्ट के मुतवल्ली समाजसेवी अकरम ने विद्यालय की छात्राओ, शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं आम जनमानस में मास्क का वितरण किया।


इस दौरान महिला थाना प्रभारी शीला यादव, एल0के0 पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। इस दौरान लगभग एक हजार लोगो में मास्क का वितरण किया गया। मो. अकरम ने कहा कि पूरा विश्व इस वायरस से आतंकित है। अभी तक इसका इलाज नही खोजा गया है। सिर्फ बचाव ही इसका इलाज है। हमें हमेशा मास्क पहनकर घरो से बाहर निकलना चाहिए। समय समय पर हाथो को साबुन, सेनेटाइजर इत्यादि से साफ किया जाना चाहिए। महिला थाना प्रभारी पूनम यादव ने भी छात्राओ को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दिया। पूनम यादव ने कहा कि अपना मुंह, नाक और आंख बार-बार छूने से बचे, कपड़ो को अच्छी तरह से साफ करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सभी ने अकरम के इस कार्य की सराहना की।