भयानक हादसाः एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत


नेशनल डेस्कः राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह परिवार नव विवाहित जोड़े को बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए ले जा रहा था। इनकी शादी 27 फरवरी को ही हुई थी। घटना शेरगढ़ क्षेत्र में हुई। हुआ। ट्रॉले और बोलेरो की टक्कर में यह हादसा हुआ। बोलेरो ट्रॉले के नीचे दब गई।


मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी की टनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में मरने वालों में नवविवाहित दंपती के अलावा एक ही परिवार के चार लोग हैं। इनमें किशोर माली, उसकी पत्नी डिम्पल, बेटा प्रदीप और बेटी राशु हैं। अन्य मृतकों में कैलाश माली, उसकी बेटी और प्रियंका सोलंकी, विमला माली, जगदीश माली शामिल हैं।