निर्भया कांडः फांसी का फंदा तैयार, 16 तक हो सकती है फांसी


नेशनल डेस्कः निर्भया के गनहगारों के लिये फांसी का फंदा तैयार है। चर्चाओं की माने तो 16 दिसम्बर को उन्हे फांसी की सजा दी जा सकती है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की है। फिर भी चर्चाओं की माने तो प्रातः पांच बजे ही गुनहगारों को फांसी दी जा सकती है। बतातते चलें 16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली में गुनहगारों ने ऐसी दरिंदगी की थी जिसे सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।


16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में एक चलती बस में निर्भया के साथ दरिदंगी की गई थी। फांसी के फंदे बनाने के लिए प्रसिद्ध बिहार की बक्सर जेल को इस सप्ताह के अंत तक फांसी के 10 फंदे तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। इस निदेर्श के साथ ही बक्सर जेल में फांसी के फंदे बनाने का काम शुरू हो गया है। बक्सर जेल फांसी के फंदे बनाने में दक्षता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि संसद हमले के मामले में अफजल गुरु को मौत की सजा देने के लिए रस्सी के जिस फंदे का इस्तेमाल किया गया था।


वह इसी जेल में तैयार किया गया था। पिछली बार एक दुष्कर्मी एवं हत्यारे को 14 अगस्त 2005 को पश्चिम बंगाल में फांसी दी गई थी। निर्भश कांड के आरोपी राम सिंह नामक मुख्य आरोपी ने 11 मार्च 2013 को सुबह तिहाड़ जेल में आत्म-हत्या कर लिया। 14 सितम्बर 2013 को इस मामले के लिये विशेष तौर पर गठित त्वरित अदालत ने चारो वयस्क दोषियों को फाँसी की सज़ा सुनायी। जल्लाद न होने के कारण सजा टलती चली गयी। अब भी यह तय नही किया जा सका है।