कासगंज छात्रा से रेप मामले में 4 गिरफ्तार


लखनऊः कासगंज में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही चार दरिंदों ने दुष्कर्म किया। उनके खिलाफ पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। घटना कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव की किशोरी रविवार 01 दिसम्बर की रात करीब नौ बजे खेत पर शौच के लिए गई थी।


आरोप है कि तभी गांव के चार युवकों ने उसे दबोच लिया और पास के बागीचे में ले गए जहां उसके साथियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी वहां पर चीखती चिल्लाती रही और रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन उन सभी पर कोई कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद चारों घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी तो वह पुत्री और अपनी पत्नी को साथ थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने रिपोर्ट में गांव के ही घनश्याम, सुरेश, पुष्पेंद्र व अंकित को नामजद किया है। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश कि या है। युवती कक्षा दस की छात्रा है।