रातभर नाबालिग की इज्ज़त रौंदते रहे दरिंदे


नेशनल डेस्कः पंजाब के गुरदासपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों में एक इस लड़की की मौसी का देवर भी शामिल है। पुलिस में दी गयी तहरीर के मुताबिक महिला ने भांजी को लाने के लिए अपने देवर को भेजा था। आरोप है कि वह लड़की को घर ले जाने की बजाय कहीं और ले गया और वहां अपने दो साथियों के साथ मिलकर रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया।


पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों की तलाश जारी है। घटना बुधवार रात की है। इस बारे में थाना दीनानगर की पुलिस को दी शिकायत में पठानकोट निवासी 16 साल की लड़की के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम उनके यहां दीनानगर से उसके मौसरे भाई का फोन आया। उसने लड़की को किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए दीनानगर आने के लिए कहा, लेकिन उनकी लड़की ने आने से मना कर दिया, क्योंकि शाम हो चुकी थी। इसके बाद लड़की की मौसी ने उसको लेने के लिए अपने देवर को भेजा। देर शाम उसकी मौसी का देवर लड़की को लेने के लिए उनके घर आया।


आरोप है कि घर से मोटरसाइकल पर बिठाकर वह लड़की को उसकी मौसी के घर ले जाने की बजाय कहीं और ले गया। वहां अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी रात लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गुरुवार तड़के उसे बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। जैसे-तैसे उनकी लड़की अपने घर पठानकोट पहुंची और पूरी बात बताई। परिजन लड़की को लेकर पुलिस थाना शाहपुर कंडी पहुंचे। यहां पुलिस पीड़ित लड़की को लेकर दीनानगर थाना में पहुंची। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस दीनानगर के गांव गवालिया में स्थित गुर्जरों के कच्चे घर में रेड की। वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।