कलवारी, बस्तीः (दिलीप श्रीवास्तव) महादेवा विधायक रवि सोनकर ने शवदाह स्थल के निर्माण के लिये प्रस्तावित स्थान का जिले के आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों से मन्त्रणा करते हुये इस दिशा में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। वर्षों से कलवारी टाण्डा पुल पर सीढ़ी और शव दाह स्थल के निर्माण की मांग लम्बित है।
इसके न होने से लोगों को नहाने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ता था वहीं शवों को जलाने में भी तरह तरह की समस्या होती है। जिसको बार बार क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय बिधायक को इस समस्या को अवगत कराया। इसका असर ये हुआ कि कुछ ही महीनों में जनता को दोनो समस्या से निजात मिल जायेगी। महादेवा विधायक के साथ सी डी ओ अरविंद पांडे, परियोजना निदेशक आर पी सिंह, डी आर डी ए इंजीनियर प्रदीप सिंह, सेतु निगम इंजीनियर एके सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कलवारी प्रेम प्रकाश चौधरी, रमेश पांडे, प्रधान माझा खुर्द परमात्मा यादव, अजय प्रताप चौधरी, प्रमोद कारूष उपस्थित रहे।