लखनऊः कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक बस हादसे का शिकार हो गयी। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर जिले की पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि बस जयपुर से बिहार जा रही थी। जो एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भेजा गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार लोगों की मौत, 30 घायल